
'गाजा से वापसी पर सहमत हुआ इजरायल...', ट्रंप ने बताया कबसे लागू होगा युद्धविराम
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इजरायल ने गाजा से अपनी सेना की चरणबद्ध वापसी पर सहमति जताई है, जिसे हमास के साथ साझा किया गया है. हमास की पुष्टि पर गाजा में युद्धविराम तुरंत लागू हो जाएगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में कहा कि इजरायल ने गाजा से अपनी सेना की वापसी पर सहमति जताई है, जिसे हमास के साथ साझा किया गया है. ट्रंप ने लिखा, 'हमास की पुष्टि के बाद, युद्धविराम तुरंत प्रभावी हो जाएगा, बंधकों और कैदियों का आदान-प्रदान शुरू होगा, तथा इजरायल की फिलिस्तीनी क्षेत्र से अगले चरण की वापसी के लिए स्थितियां बनाई जाएंगी, जो इस 3,000 वर्ष पुरानी आपदा के अंत की ओर ले जाएगा.'
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने हमास से 'गाजा शांति प्रस्ताव' को जल्दी स्वीकार करने की चेतावनी दी थी. ट्रंप ने कहा था कि हमास द्वारा शांति प्रस्ताव को स्वीकार करने में अब और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने हमास को लड़ाई बंद करने और हथियार डालने का आदेश दिया, वरना गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी. उनकी यह नई चेतावनी गाजा युद्धविराम समझौते में मिली सफलता के बाद आई है. हमास ने ट्रंप के गाजा शांति प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी.
यह भी पढ़ें: धरी रह गई ट्रंप की अपील और नेतन्याहू का ऐलान, कुछ घंटे बाद ही इजरायल ने गाजा पर बरसा दिए बम, 6 की मौत
इस फिलिस्तीनी सशस्त्र मिलिशिया समूह ने इजरायली बंधकों की रिहाई और गाजा का प्रशासन छोड़ने पर सहमति जताई, लेकिन हथियार डालने से इनकार किया और भविष्य की शासन व्यवस्था पर आगे बातचीत की मांग की. डोनाल्ड ट्रंप के 20-सूत्री गाजा प्लान में तत्काल युद्धविराम, बंधकों की वापसी के बदले इजरायल की जेलों से फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई, गाजा से इजरायली सेना की चरणबद्ध वापसी, गाजा में अंतरराष्ट्रीय निगरानी में एक सरकार की स्थापना जैसी शर्तें शामिल हैं.
हमास की ओर से अपने गाजा प्लान पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल से गाजा में बमबारी तुरंत रोकने को कहा, ताकि बंधकों को सुरक्षित निकाला जा सके. वहीं हमास ने कहा कि वह गाजा से इजरायली सेना की वापसी और क्षेत्रीय शर्तें पूरी होने पर सभी बंधकों को मुक्त करेगा. यह 7 अक्टूबर, 2023 को शुरू हुए संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हो सकता है. विश्व नेताओं ने ट्रंप के गाजा प्लान का स्वागत किया है और युद्धविराम के लिए उनके प्रयासों के प्रति समर्थन जताया है.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.








