
गाजा में इजरायली सेना का कहर, हवाई हमले में 19 की मौत, मलबे के नीचे दबी जिंदगी
AajTak
हमास से जारी जंग के बीच इजरायली सेना ने एक बार फिर गाजा में कहर बरपाया है. इजरायल के इस ताजा हवाई हमले में 19 लोगों की मौत हो गई है. शनिवार को गाजा शहर और खान यूनिस में आईडीएफ ने जबरदस्त हमला किया है. इस दौरान बड़ी संख्या में फिलिस्तीनी हताहत हुए हैं.
हमास से जारी जंग के बीच इजरायली सेना ने एक बार फिर गाजा में कहर बरपाया है. इजरायल के इस ताजा हवाई हमले में 19 लोगों की मौत हो गई है. शनिवार को गाजा शहर और खान यूनिस में आईडीएफ ने जबरदस्त हमला किया है. इस दौरान बड़ी संख्या में फिलिस्तीनी हताहत हुए हैं. शुक्रवार को एक स्कूल पर हुए हमले में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में यूएन के 6 कर्मचारी भी शामिल हैं.
जंग के बीच गाजा में एक ऐसे परिवार को रेस्क्यू कर बचाया गया जो मलबे के नीचे जिंदगी और मौत से जूझ रहा था. जमीन का सीना चीरकर, गाजा में जिंदगी बचाने की जद्दोजहद बता रही है कि ये जंग इंसानियत पर किस कदर भारी पड़ रही है. वो लोग जिनका इस युद्ध से कोई लेना-देना नहीं है. वो भी जंग के मलबों में कुछ इस कदर दबे हुए हैं, जहां रहना तो छोड़िए सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है.
पिछले साल 7 अक्टूबर से ही गाजा में तकरीबन हर रोज इजरायली ऑपरेशन हो रहा है. शुक्रवार को एक बार फिर गाजा में इजरायली सेना ने एक स्कूल को निशाना बनाकर जबरदस्त बमबारी की है. इस हमले में यूएन के 6 कर्मचारियों समेत 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. गाजा के जिस स्कूल में ये हमला हुआ वहां ज्यादातर विस्थापित लोग शरण लिए हुए थे. इस हमले में बच्चे भी मारे गए हैं.
इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग के 11 महीने से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अभी भी गाजा में इजरायली सेना के हवाई हमले जारी हैं. इस जंग में अब तक 41 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है, जबकि 80 हजार से ज्यादा लोग घायल हैं. गाजा में युद्धविराम के लिए कई दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही है. फिलहाल ये जंग कब थमेगी इसके आसार बहुत जल्द नजर नहीं आ रहे हैं.
यही वजह है कि इजरायल के तेल अवीव में बंधकों की रिहाई की मांग तेज हो गई है. एक बार फिर हजारों की संख्या में लोग इजरायल की सड़कों पर उतरे और जबरदस्त विरोध प्रदर्शन के जरिए इजरायली पीएम से बंधकों की रिहाई के लिए हमास से समझौता करने की मांग की है. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने शहर के एक पुल पर चक्काजाम कर दिया. इसकी वजह से यातायात व्यवस्था भी ठप हो गई.
प्रदर्शनाकारियों में वो लोग भी शामिल थे, जिनके अपने हमास के चंगुल में बंधक हैं. इस दौरान नाराज प्रदर्शनकारियों ने गुलाबी धुएं वाले पटाखे जलाकर और बंधकों की तस्वीरों के साथ अपना विरोध दर्ज कराया. ये भी कहा कि जब तक बंधकों की रिहाई नहीं हो जाती, उनका ये विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. पिछले साल हमास के आतंकियों ने इजरायल में घुसकर 250 इजरायली और विदेशी नागरिकों को बंधक बना लिया था.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.








