कौन हैं Bappa Lahiri? जिनके आने का इंतजार कर रहा बप्पी दा का परिवार
AajTak
बप्पी दा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़कर गए हैं. पत्नी चित्रानी लाहिड़ी, बेटी रीमा लाहिड़ी और बेटा बप्पा लाहिड़ी हैं. बप्पी दा का बेटा बप्पा लाहिड़ी लॉस एंजेलिस में रहते हैं. पिता की खबर मिलते ही बप्पा भारत के लिए रवाना हो गए.
सिंगिंग की दुनिया के पावरहाउस कहे जाने वाले बप्पी लाहिड़ी का 69 साल की उम्र में निधन हो गया है. मुंबई के अस्पताल में बप्पी दा ने आखिरी सांस ली. बेटी रीमा की बाहों में इन्होंने दम तोड़ा. बप्पी दा पिछले एक साल से कई स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे.
बप्पी दा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़कर गए हैं. पत्नी चित्रानी लाहिड़ी, बेटी रीमा लाहिड़ी और बेटा बप्पा लाहिड़ी हैं. बप्पी दा का बेटा बप्पा लाहिड़ी लॉस एंजेलिस में रहते हैं. पिता की खबर मिलते ही बप्पा भारत के लिए रवाना हो गए.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.