
'कोई दोस्त ऐसा नहीं करता', ट्रंप टैरिफ पर क्या बोले भारत, चीन, ऑस्ट्रेलिया समेत दुनियाभर के नेता
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को दुनिया के देशों पर टैरिफ का ऐलान किया. ट्रंप का कहना है कि टैरिफ लगाने से अमेरिका का व्यापार घाटा कम होगा, कंपनियां अमेरिका में आकर ही उत्पादन शुरू करेंगी और नौकरियों में इजाफा होगा. लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि ट्रंप का यह कदम वैश्विक व्यापार युद्ध शुरू कर सकता है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दुनिया के देशों पर व्यापक टैरिफ का ऐलान किया. उन्होंने यह टैरिफ अपने प्रतिद्वंद्वियों पर तो लगाया ही, साथ ही अपने करीबी व्यापारिक सहयोगियों को भी नहीं बख्शा. ट्रंप ने 2 अप्रैल को 'Liberation Day' बताते हुए कहा कि 'ये (टैरिफ) हमारी आजादी की घोषणा है.' ट्रंप का कहना है कि टैरिफ लगाने से अमेरिका का व्यापार घाटा कम होगा, कंपनियां अमेरिका में आकर ही उत्पादन शुरू करेंगी और नौकरियों में इजाफा होगा. लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि ट्रंप का यह कदम वैश्विक व्यापार युद्ध शुरू कर सकता है और देशों की अर्थव्यवस्था को कमजोर कर सकता है.
ट्रंप के नए टैरिफ ऐलान पर दुनिया भर के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है. भारत की तरफ से केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा है कि भारत पहले टैरिफ का विश्लेषण करेगा. भारत पर ट्रंप ने 27% का टैरिफ लगाया है. इसे लेकर मंत्री पंकज चौधरी ने कहा, 'डोनाल्ड ट्रंप के लिए अमेरिका पहले है और मोदी जी के लिए भारत पहले है. हम सबसे पहले इसका (टैरिफ का) विश्लेषण करेंगे, फिर इसके प्रभावों का आकलन करेंगे और देखेंगे कि इससे कैसे डील करना है.'
बाकी देशों ने कैसी प्रतिक्रिया दी?
चीन
चीन ने गुरुवार को अमेरिका के नए टैरिफ की निंदा करते हुए कहा कि वो इन तरीकों का 'दृढ़ता से विरोध करता है और अपने अधिकारों, हितों की रक्षा के लिए जवाबी उपाय' लागू करेगा.
गुरुवार को एक बयान में, चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने टैरिफ की आलोचना करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मानदंडों का उल्लंघन बताया और तर्क दिया कि इससे प्रभावित देशों के वैध अधिकारों को काफी नुकसान पहुंचता है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.








