
कितनी खतरनाक जोन में है दिल्ली की धरती, जहां भूकंप आते रहते हैं...
AajTak
Earthquake Tremors in Delhi: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई. तो चलिए जानते हैं कितने खतरनाक जोन में है दिल्ली.
Earthquake Tremors in Delhi: सोमवार की सुबह दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई, इसका केंद्र दिल्ली के आसपास ही धरती से 5 किलोमीटर की गहराई में बताया जा रहा है. कुछ सेकंड तक चलने वाले भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इमारतों के अंदर जोरदार कंपन महसूस हुआ. लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल गए.
कहीं से नुकसान की कोई खबर नहीं भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर के साथ पड़ोसी राज्यों में भी महसूस किए गए. फिलहाल कहीं से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है. दिल्ली-एनसीआर भूकंपीय क्षेत्र IV में आता है, जिससे यहां मध्यम से तीव्र भूकंप आने का खतरा रहता है. समय-समय पर दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं. ऐसे में आपके दिमाग में भी ये बात जरूर आती होगी कि दिल्ली-एनसीआर में बार-बार भूकंप क्यों आता हैं. आखिर किस सिस्मिक जोन में आती है राजधानी. तो चलिए जानते हैं.
पहले समझिए क्या होता है सिस्मिक जोन (What is Seismic Zone) जिन इलाकों में भूकंप आने की संभावना ( उच्च जोखिम वाले भूकंपीय क्षेत्र) सबसे ज्यादा होती है , उन जगहों को सिस्मिक जोन कहा जाता है. दुनियाभर में ऐसी कई जगहें हैं, जिसे अलग-अलग सिस्मिक जोन में बांटा गया है. भारत में 2 से लेकर 5 तक के सिस्मिक जोन बनाए गए हैं. जहां सबसे ज्यादा भूकंप आने का खतरा होता है उसे सिस्मिक जोन 5 में रखा गया है, इन जगहों पर 8 से 9 तीव्रता का भूकंप आने की संभावना रहती है.
जानिए किस जोन का हिस्सा है दिल्ली सिस्मिक हजार्ड माइक्रोजोनेशन ऑफ दिल्ली नाम से जारी रिपोर्ट में भूकंप के खतरे के हिसाब से दिल्ली को तीन जोन में बांटा गया है. यमुना नदी के किनारे के ज्यादातर इलाके, उत्तरी दिल्ली का कुछ हिस्सा और दक्षिण पश्चिम दिल्ली का थोड़ा सा हिस्सा सबसे ज्यादा खतरे वाले जोन में है. रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप भूकंप के लिहाज से दिल्ली यूनिवर्सिटी का नॉर्थ कैंपस, सरिता विहार, गीता कॉलोनी, शकरपुर, पश्चिम विहार, वजीराबाद, रिठाला, रोहिणी, जहांगीरपुरी, बवाना, करोल बाग, जनकपुरी सबसे ज्यादा खतरे वाले जोन में हैं.
भूकंप के लिहाज से दूसरे सबसे बड़े खतरे वाले इलाके में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बुराड़ी और नजफगढ़ हैं.दिल्ली का लुटियंस जोन भी हाई रिस्क वाला इलाका है, हालांकि यहां खतरा उतना नहीं हैं. लुटियंस जोन में संसद, तमाम मंत्रालय और वीआईपी के आवास हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, एम्स, छतरपुर, नारायणा सबसे सुरक्षित जोन में हैं. हौज खास कम खतरे वाले जोन में है.
चलिए जानते हैं किस जोन में है कौन सा राज्य?

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












