
करियर की शुरुआत में बाकी एक्टर्स से अलग थे दीपिका पादुकोण-कटरीना कैफ के हाल, एक्ट्रेस ने बताया
AajTak
दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने और कटरीना ने अपनी गलतियों से सीख ली है. दीपिका कहती हैं, ''जब मैंने काम शुरू किया था मेरे पास कोई पीआर एजेंट या मैनेजर नहीं था. मैं अपना मेकअप खुद करती थी, बाल खुद बनाती थी. मैं तब अपने कपड़े पहना करती थी. मैं और कटरीना कैफ उन कुछ लोगों में से थे.''
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी नई फिल्म 'गहराइयां' की सफलता को एन्जॉय कर रही हैं. इस बीच दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू में अपने करियर के शुरुआती दिनों के बारे में बात की है. दीपिका ने बताया कि कैसे उनके और कटरीना कैफ के पास उन दिनों में कोई मैनेजर और पीआर एजेंट नहीं था.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












