कटरीना कैफ को डेट कर रहे हैं विक्की कौशल, सोनम कपूर के भाई ने किया कंफर्म
AajTak
जूम टीवी के साथ चैट शो के दौरान हर्ष से पूछा गया कि इंडस्ट्री के कौन से वो तथाकथित कपल हैं जिनके बारे में उन्हें लगता है कि वे सही में एक दूसरे को डेट कर रहे हैं? इस पर हर्ष ने तुरंत खुलासा किया, "विक्की और कटरीना एक साथ हैं, यह सच है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विक्की कौशल आए दिन अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने रहते हैं, हालांकि अब तक दोनों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है. पिछले कुछ समय से विक्की और कटरीना के रिश्ते की अफवाहें उड़ रही हैं. वे दोनों अक्सर एक साथ स्पॉट भी किए जाते हैं, तो उन अफवाहों को और भी हवा मिल जाती है. इस एक्टर ने किया खुलासा हालांकि, इस बात की पुष्टि किसी और ने नहीं बल्कि अनिल कपूर बेटे और बॉलीवुड एक्टर हर्ष वर्धन कपूर ने जूम टीवी के साथ बातचीत के दौरान की. हर्ष की इस बात को सुनकर कटरीना और विक्की के फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं.
'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










