
इस एक्टर के सिंगल होने पर दूसरी शादी का सोच सकती हैं Priyanka Chopra?
AajTak
प्रियंका चोपड़ा ने उस शख्स का नाम बताया जो निक के अलावा उनका दिल जीत सकता है. सिर्फ वो ही शख्स प्रियंका को निक से चुरा सकता है. एक्ट्रेस ने कहा- मैं किसी और से शादी नहीं करना चाहूंगी. मैं सीरियस हूं. जब तक क्रिस हेम्सवर्थ अचानक से सिंगल नहीं हो जाते. चीजें बदल सकती हैं.
नेटफ्लिक्स पर 23 नवंबर को स्ट्रीम हुए जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट शो की काफी चर्चा हो रही है. इस कॉमेडी स्पेशल में प्रियंका चोपड़ा ने जिन मुद्दों पर पति निक जोनस को रोस्ट किया है, वे हेडलाइंस में बने हुए हैं. देसी गर्ल ने पति के करियर पर सवाल उठाए, वहीं एज गैप पर भी कमेंट किया. प्रियंका ने पति को रोस्ट करते हुए ये भी कहा कि अगर हॉलीवुड एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ सिंगल हुए तो वे उनसे शादी कर लेंगी.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.











