
इजरायल को हथियार भिजवा रहा सऊदी अरब? मचा हंगामा तो दिया ये जवाब
AajTak
हाल ही में सऊदी अरब की सरकारी शिपिंग कंपनी पर आरोप लगा कि उसके जहाज इजरायल तक हथियार पहुंचाने में शामिल हैं. इटली की मीडिया में इसे लेकर काफी हल्ला मचा क्योंकि कथित तौर पर सऊदी शिपिंग कंपनी का जहाज इटली के एक बंदरगाह पर हथियारों के साथ रोका गया था. अब इन दावों पर सऊदी शिपिंग कंपनी का जवाब आया है.
मध्य-पूर्व का इस्लामिक देश सऊदी अरब फिलिस्तीन मुद्दों के लिए खड़ा दिखता है. किंगडम के वास्तविक शासक क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का कहना है कि जब तक फिलिस्तीनियों के लिए एक अलग देश आकार नहीं ले लेता, वो इजरायल के साथ संबंधों को सामान्य नहीं करेंगे. सऊदी अरब गाजा में चल रहे इजरायली हमले की निंदा करता रहा है लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आई है जिसपर काफी हंगामा मच गया है.
खबर है कि सऊदी अरब की राष्ट्रीय शिपिंग कंपनी Bahri इजरायल को हथियार पहुंचाने के काम में शामिल है. हालांकि, Bahri ने इन रिपोर्टों को खारिज कर दिया है.
सोमवार को अपनी वेबसाइट पर जारी एक आधिकारिक बयान में Bahri ने कहा, 'ये आरोप पूरी तरह से झूठे और निराधार हैं.'
कंपनी ने कहा कि फिलिस्तीन मुद्दे को लेकर वो सऊदी अरब की लंबे समय से चली आ रही नीति के साथ है. शिपिंग कंपनी का कहना है कि कंपनी सभी स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.
बहरी ने साफ किया, 'हमने इजरायल को कभी कोई माल या शिपमेंट नहीं पहुंचाया है और न ही हम ऐसे किसी भी ऑपरेशन में शामिल रहे हैं. हमारे सभी ऑपरेशन लागू नियमों का पूरी तरह से पालन करते हैं और इसकी कड़ी निगरानी की जाती है, समीक्षा की जाती है.'
कंपनी ने यह भी कहा कि वह ऐसे किसी भी दावे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए तैयार है जो उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकता है या उसकी नीतियों को गलत तरीके से सामने रखता है.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.








