
इंडियाना में हिंदू मंदिर के साइनबोर्ड से छेड़छाड़, भारतीय दूतावास ने जारी किया बयान
AajTak
अमेरिका के इंडियाना शहर में एक हिंदू मंदिर के साइनबोर्ड के साथ छेड़छाड़ की गई है. यह पिछले एक साल में चौथी बार है, जब किसी बीएपीएस मंदिर को निशाना बनाया गया है.
अमेरिका के इंडियाना शहर में एक हिंदू मंदिर के साइनबोर्ड के साथ छेड़छाड़ की गई. ग्रीनवुड शहर में स्थित बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में मंगलवार को इस कृत्य को अंजाम दिया गया. सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इसे 'निंदनीय' बताया है. यह पिछले एक साल में चौथी बार है, जब बीएपीएस मंदिर को निशाना बनाया गया है.
वाणिज्य दूतावास ने स्थानीय अधिकारियों से इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने की गुजारिश की है. शिकागो में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस घटना पर सख्त रुख इख़्तियार किया है.
दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "इंडियाना के ग्रीनवुड स्थित बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर के साइनबोर्ड को अपवित्र करना निंदनीय है."
Desecration of main signboard of the BAPS Swaminarayan Temple in Greenwood, Indiana is reprehensible. The Consulate is in touch with the community and has raised the matter with law enforcement authorities for prompt action. Today Consul General addressed a gathering of devotees…
मंदिर प्रशासन ने क्या कहा?
मंदिर प्रशासन ने भी सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए घटना की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि इस 'घृणित कृत्य' के बाद हमारे समुदाय का संकल्प और ज्यादा मजबूत हुआ है. उन्होंने कहा कि वे धार्मिक विरोधी व्यवहार के खिलाफ एकजुट हैं. इससे पहले मार्च में भी अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक बीएपीएस मंदिर को अपवित्र किया गया था.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.








