
इंजीनियर बनते-बनते एक्टर बन गए जीशान, कैसा रहा थिएटर से बॉलीवुड तक का सफर
AajTak
दिल्ली से मुबंई तक का जीशान का सफर आसान नहीं था. जीशान का जन्म 1984 में दिल्ली के ओखला में हुआ. वालिद मोहम्मद अयूब सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक थे. और शौकिया तौर पर थियेटर से भी जुड़े थे. जीशान की शुरुआती शिक्षा स्थानीय और केन्द्रीय विद्यालय में हुई. वे बचपन से ही पढ़ने में बहुत कुशाग्र और मेधावी थे. जिससे हमेशा आल राउंड फर्स्ट क्लास आते रहे.
एक आम युवा की तरह इंजीनियर बनने का सपना था. इंजीनियरिंग में हुआ. पर मनचाहा ‘कंप्यूटर’ का ब्रांच नहीं मिला. तो मन बहुत ही व्याकुल हुआ. तब बड़े भाई शहान अयूब ने उसका हौसला अफजाई करते हुए समझाया कि फिर तैयारी करो, हो जाएगा.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












