
आलिया-रणबीर बनने वाले हैं पैरेंट्स, क्या कुबूल हुई संजय दत्त की दुआ?
AajTak
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अनाउंस किया है कि वो प्रेग्नेंट हैं. उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए ये अनाउंसमेंट की, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं. फैन्स को इस मौके पर संजय दत्त याद आने लगे हैं. रणबीर के पहले आइडल संजय दत्त ने उन्हें शादी के समय विश करते हुए कहा था- 'जल्दी बच्चे करो'. उनकी ये विश इतनी जल्दी पूरी हो जाएगी ये किसी ने नहीं सोचा होगा...
फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं भरे कमेंट्स करते नहीं थक रहे हैं. कारण ये है कि आलिया ने सोमवार सुबह इंस्टाग्राम पर अनाउंस किया कि वो प्रेग्नेंट हैं. आलिया ने एक फोटो शेयर की जिसमें वो सोनोग्राफी करवाती हुई लग रही हैं और उनके बगल में कोई बैठा हुआ है जिसने कैप लगाई है.
इस कैप से लोगों ने अंदाजा लगाया है कि वो रणबीर कपूर हैं. रणबीर और आलिया ने 14 अप्रैल को एक इंटिमेट सेरेमनी में शादी की थी. अब जब इस कपल ने प्रेगनेंसी अनाउंस कर दी है तो फैन्स का उनके लिए प्यार सातवें आसमान के भी पार चला गया है. मगर क्या आपको पता है कि किस जोरदार बॉलीवुड एक्टर ने रणबीर को जल्दी से बच्चे करने की सलाह दी थी?
कहां हैं Alia Bhatt? प्रेग्नेंसी के बाद कैसे पूरे करेंगी अपकमिंग प्रोजेक्ट
रणबीर के पहले आइडल संजय दत्त की विश
रणबीर कपूर ने संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' में उनका किरदार निभाया था, ये तो आपको याद ही होगा. कई बार रणबीर ने यह भी माना है कि संजय उनके पहले आइडल हैं. इन दोनों के प्यार भरे रिश्ते में अब एक और मजेदार संयोग जुड़ गया है. संजय दत्त को लोग प्यार से संजू बाबा तो बुलाते ही थे. मगर 'बाबा' की भविष्यवाणी भी ऐसे सच होगी ये उन्होंने खुद भी नहीं सोचा होगा.
रणबीर और आलिया की शादी की ख़बरों पर उन्हें विश करते हुए संजय दत्त ने बॉम्बे टाइम्स से कहा था, "अगर रणबीर शादी कर रहा है, तो मैं उसके लिए बहुत खुश हूं. आलिया तो लिटरली मेरे सामने पैदा हुई और बड़ी हुई. शादी एक कमिटमेंट है जो वो दोनों एक-दूसरे को कर रहे हैं. और उन्हें इसे पूरा निभाना चाहिए, एक दूसरे का हाथ थामना चाहिए और शानदार तरीके से खुशी, सुकून के साथ आगे बढ़ना चाहिए. जल्दी बच्चे करो रणबीर, और खुश रहो!"

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












