
असम चुनावः 5 घंटे की मीटिंग के बाद भी कांग्रेस-रायजोर दल में गठबंधन पर नहीं बनी बात, जानिए कहां फंस रहा पेच
NDTV India
रायजोर दल के प्रमुख अखिल गोगोई और असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई.
रायजोर दल के प्रमुख अखिल गोगोई और असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई. गुरुवार को असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई और रायजोर दल प्रमुख अखिल गोगोई के बीच 5 घंटे तक चली बंद कमरे की बैठक के बाद भी गठबंधन को लेकर फैसला नहीं हो सका. इस बैठक के बाद भी कोई ठोस नतीजा नहीं निकला, जिससे असम विधानसभा चुनाव से पहले उनके गठबंधन की संभावनाओं पर नए सिरे से संदेह पैदा हो गया है.












