
अर्जुन कपूर ने गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा संग बिताया शनिवार, शेयर की तस्वीरें
AajTak
अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में मलाइका अरोड़ा हाथ में फोन लिये बैठी हैं और दूर देख रही हैं. उनके सामने खाने के लिए डिश रखी हुई है. तस्वीर देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अर्जुन कपूर ने मलाइका की यह फोटो खींची है. इसके साथ अर्जुन ने लिखा 'सैटरडे'.
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर खुद से जुड़ी अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते हैं. अर्जुन कपूर ने अपना शनिवार गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ बिताया और इसकी झलक अपनी इंस्टा स्टोरी पर दी है. मलाइका और अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर अपनी और एक-दूसरे की तस्वीरें शेयर की हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












