
'अमीरों के लिए टैक्स छूट, गरीबों पर बोझ', एक्सपर्ट्स ने की अमेरिकी टैरिफ की आलोचना
AajTak
जियोपॉलिटिकल इकोनॉमी रिसर्च ग्रुप की निदेशक राधिका देसाई ने चेतावनी दी कि इस नीति का बोझ आम अमेरिकियों पर पड़ेगा. उन्होंने कहा कि ये टैरिफ दरअसल बहाना बनेंगे अमीरों को टैक्स में छूट देने का. इसका पहला और सबसे स्पष्ट असर ये होगा कि मेहनतकश आम अमेरिकी इसका खामियाजा भुगतेंगे, जबकि एक छोटा वर्ग इसका लाभ उठाएगा.
अमेरिका द्वारा सभी व्यापारिक साझेदारों से आयातित वस्तुओं पर भारी भरकम रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने के फैसले पर व्यापार और आर्थिक विशेषज्ञों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये कदम अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया को भड़का सकता है. साथ ही अमेरिका में घरेलू असमानता को भी बढ़ा सकता है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक कार्यकारी आदेश पर सिग्नेचर करते हुए सभी आयातों पर 10 प्रतिशत का न्यूनतम बेसलाइन टैरिफ लागू कर दिया है, जबकि कुछ देशों पर इससे भी ज्यादा दरें लागू की गई हैं. ट्रंप प्रशासन का कहना है कि ये फैसला अमेरिकी व्यापार को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए लिया गया है, लेकिन विशेषज्ञ इससे सहमत नहीं हैं.
'दुनिया के अन्य देश अमेरिकी व्यापार से दूरी बना लेंगे'
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक जियोपॉलिटिकल इकोनॉमी रिसर्च ग्रुप की निदेशक राधिका देसाई ने चेतावनी दी कि इस नीति का बोझ आम अमेरिकियों पर पड़ेगा. उन्होंने कहा कि ये टैरिफ दरअसल बहाना बनेंगे अमीरों को टैक्स में छूट देने का. इसका पहला और सबसे स्पष्ट असर ये होगा कि मेहनतकश आम अमेरिकी इसका खामियाजा भुगतेंगे, जबकि एक छोटा वर्ग इसका लाभ उठाएगा. उन्होंने कहा कि इस नीति का दीर्घकालिक असर यह हो सकता है कि दुनिया के अन्य देश अमेरिकी व्यापार से दूरी बनाना शुरू कर देंगे.
'एशियाई देशों को जोड़ सकता है यह मुद्दा'
जापान मैक्रो एडवाइजर्स Inc के मैनेजिंग डायरेक्टर और मुख्य अर्थशास्त्री टाकुजी ओकुबो ने भी इस नीति की आर्थिक और रणनीतिक आलोचना की. ओकुबो ने कहा कि आर्थिक दृष्टिकोण से यह नीति स्पष्ट रूप से नुकसानदेह है, लेकिन यह एक ऐसी चुनौती है जो जापान, चीन, दक्षिण कोरिया और यूरोपीय संघ जैसे देशों को एकजुट कर सकती है. उन्होंने ये भी कहा कि जियो-पॉलिटिकल लिहाज़ से यह नीति एशिया में तनाव कम करने में मददगार हो सकती है, क्योंकि इससे संयुक्त हितों पर संवाद की संभावना बढ़ेगी.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.








