
'अब तक की सबसे अच्छी घर वापसी...', स्पेस से लौटने के बाद सुनीता विलियम्स की पहली पोस्ट
AajTak
सुनीता विलियम्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर स्पेस से लौटने के बाद पहली पोस्ट की है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही सुनीत घर में एंट्री करती हैं, उसी दौरान दो डॉग्स उन्हें घेर लेते हैं और उनके हाथ में चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं. इसी वीडियो को साझा कर उन्हें लिखा, 'अब तक की सबसे अच्छी घर वापसी.'
भारतीय मूल का अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स ने नौ महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद 18 मार्च को पृथ्वी पर लौटी थीं. स्पेस से लौटने के बाद सुनीता विलियम्स ने मंगलवार को एक्स पर पहली पोस्ट की है, जिसमें उनके डॉग्स उनका जोरदार स्वागत करते हुए दिख रहे हैं. उन्होंने इस अब तक की सबसे अच्छी घर वापसी बताया है.
दरअसल, मंगलवार को सुनीता विलियम्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर स्पेस से लौटने के बाद पहली पोस्ट की है. इस वीडियो में सुनीता अपने डॉग्स के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही सुनीत घर में एंट्री करती हैं, उसी दौरान दो डॉग्स उन्हें घेर लेते हैं और उनके हाथ में चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं. इसी वीडियो को साझा कर उन्हें लिखा, 'अब तक की सबसे अच्छी घर वापसी.'
सुनीता विलियम्स ने जताया मस्क और ट्रंप का आभार
इससे पहले सोमवार को पहली बार मीडिया से रूबरू होते हुए अंतरिक्ष में बिताए अपने नौ महीनों के अनुभव को शेयर किया. इस दौरान उन्होंने और बुच विल्मोर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से वापस लाने में उनकी मदद के लिए धन्यवाद दिया.
उन्होंने ये भी कहा, हमें धरती पर लौटे हुए लगभग दो हफ्ते हो गए हैं. अब हमसे पूछा जा रहा है कि हम क्या कर रहे हैं? तो बता दूं कि हम नई चुनौतियों के लिए तैयारी कर रहे हैं. नए मिशन की तैयारी कर रहे हैं. मैं कल ही तीन मील दौड़ी हूं तो अपनी पीठ तो थपथपा ही सकती हूं.
सबसे पहले क्या किया

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.








