
अफगानिस्तान: तालिबान का महिलाओं पर सितम जारी, ईद के मौके पर दिया ये झटका
AajTak
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने बघलान और ताखर प्रांतों में महिलाओं के ईद-उल-फितर के समारोह में शामिल होने पर रोक लगा दी है. अगस्त 2021 में अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज होने के बाद से तालिबान लगातार महिलाओं पर नई-नई पाबंदियां लगा रहा है.
अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के सत्ता में आने के बाद से महिलाओं के अधिकारों को एक-एक कर कुचला जा रहा है. एक बार फिर तालिबान ने महिला विरोधी फैसला लेते हुए उन्हें ईद के जश्न में शामिल होने से रोक दिया है.
तालिबान ने बघलान और ताखर इन दो प्रांतों की महिलाओं के ईद समारोहों में शामिल होने पर प्रतिबंध लगा दिया है.
खाम्मा प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान के बघलान और ताखर प्रांतों में तालिबान ने महिलाओं को ईद-उल-फितर के समारोह में शामिल होने पर रोक लगा दी है.
खुले लॉन वाले रेस्तरां में प्रवेश पर भी लगाई थी रोक
तालिबान सरकार ने बयान जारी कर बताया कि इस्लामिक गुरुओं और लोगों की सलाह पर खुले लॉन वाले रेस्तरां में महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. तालिबान ने कहा कि कुछ लोगों की शिकायत पर ऐसा कदम उठाया गया है. ऐसी शिकायतें सामने आई थी कि इस तरह के स्थानों पर महिलाएं और पुरुष एक साथ होते हैं और महिलाएं हिजाब नहीं पहनती. ऐसे स्थानों पर महिलाओं के लिए पर्दे की व्यवस्था भी नहीं है.
हेरात में तालिबान के वरिष्ठ अधिकारी बाज मोहम्मद नजीर ने बताया कि यह प्रतिबंध केवल हेरात के रेस्तरां पर लागू होगा. उन्होंने उन खबरों का भी खंडन किया, जिनमें कहा गया है कि ऐसे प्रतिबंध सभी तरह के रेस्तरां पर लगाए गए हैं. इसके साथ ही सरकार ने भी पार्कों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं. उन्होंने उन खबरों का भी खंडन किया है, विदेशी फिल्मों की डीवीडी, टीवी शो और म्यूजिक पर भी बैन लगाया गया है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.








