
World Obesity Day 2022: कैसे 'फैट टू फिट' हुए ये सेलेब्स, चौंकाने वाला रहा ट्रांसफॉर्मेशन, देखें फोटोज
AajTak
आज के समय में ये सभी सेलेब्स फिट रहते हैं. फिटनेस पर ध्यान देने के साथ यह हेल्दी वर्कआउट करते हैं और डायट भी लेते हैं. जिम में घंटों पसीना बहाने से ही यह खुद को टोन्ड फिगर दे पाए हैं. आइए जानते हैं इनके लाइफस्टाइल और फिटनेस रूटीन के साथ डायट के बारे में...
हर साल 4 मार्च के दिन वर्ल्ड ओबेसिटी डे सेलिब्रेट किया जाता है. मोटापे की समस्या आजकल हर दूसरे व्यक्ति में देखने को मिल रही है. आम लोगों के अलावा यह समस्या कई बॉलीवुड सेलेब्स में भी देखने को मिली है. ओबेसिटी से ये भी नही बच सके हैं. आलिया भट्ट से लेकर सारा अली खान, सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, सोनाक्षी सिन्हा समेत कई नाम हैं जो मोटापे की समस्या का शिकार रह चुके हैं.
जरीन खान के ट्रांसफोर्मेशन की कहानी हर किसी को इंस्पायर करती है. एक वक्त था जब जरीन अपने बढ़ते वजन की वजह से दोस्तों के बीच मजाक का टॉपिक रही हैं. फिल्म 'वीर' में जब जरीन ने डेब्यू किया तो उस वक्त भी वह एक्टिंग की जगह अपने बढ़े हुए वजन को लेकर ज्यादा चर्चा में रही थीं. हालांकि, जरीन कड़ी मेहनत और डायट के बाद शेप में आ गई हैं. बावजूद इसके सोशल मीडिया पर उन्हें अक्सर ट्रोल किया जाता रहा है.

बॉलीवुड की 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल अक्सर अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं. हाल ही में सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की, जिसने न सिर्फ फैंस को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया, बल्कि जहीर के मजेदार कमेंट्स ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. (Photo: Instagram/aslisona)












