
Urfi Javed traditional look: लहंगा चोली में उर्फी का देसी अंदाज, फैंस बोले- 'बहुत दिनों बाद अच्छी लग रही हो'
AajTak
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर जब भी कुछ शेयर करती हैं कोहराम जरूर मचता है. मगर कभी-कभी उनका स्वीट नेचर भी फैंस को देखने को मिलता है. ऐसा ही एक बार फिर से हुआ है और उनके आउटफिट की फैंस प्रशंसा कर रहे हैं. सिंपल लुक में वे अच्छी भी लग रही हैं.
उर्फी जावेद सोशल मीडिया सेंसेशन हैं और अपने अंदाज से लोगों को इंप्रेस करती हैं. मगर कई बार इस चक्कर में उन्हें ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ता है. अब ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर ट्रोल्स से ऊब गई हैं और वे लोगों की सराहना चाहती हैं. तभी तो उन्होंने अपने आउटफिट में जरा सा चेंज किया है. इस चेंज की वजह से उन्हें फायदा ये हो रहा है कि जो लोग उन्हें आउटफिट के लिए ट्रोल करते थे अब उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












