
Ukraine Russia War: यूक्रेन के बॉम्ब शेल्टर में नवजात बच्चे, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया शॉकिंग वीडियो
AajTak
प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो युद्ध के बाद आई तबाही का भयावह मंजर दिखा रहा है. इतिहास इस बात का गवाह है कि युद्ध अपने साथ बर्बादी के अलावा कुछ नहीं लाया. उम्मीद करते हैं कि विश्वभर में फैली ये आशांति जल्द ही ठीक होगी.
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव का असर मासूम जिंदगियों पर पड़ रहा है. दो देशो के बीच छिड़े युद्ध को लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स अपनी भावनाएं व्यक्त कर चुके हैं. ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा से भी मासूम लोगों को दर-दर भटकते देखा नहीं जा रहा है. प्रियंका लगातार यूक्रेनवासियों के दर्द को सोशल मीडिया के जरिये दुनिया के सामने रख रही हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












