
TV एक्ट्रेस आशका गोराडिया छोड़ा एक्टिंग करियर, बताया आगे का प्लान
AajTak
टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने एक्टिंग से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. आशका के फैंस अब उन्हें पर्दे पर नहीं देख पाएंगे. टीवी की चर्चित अदाकाराओं में से आशका गोराडिया ने बताया है कि अब वह बिजनेस पर ध्यान देंगी.
टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने एक्टिंग से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. आशका के फैंस अब उन्हें पर्दे पर नहीं देख पाएंगे. टीवी की चर्चित अदाकाराओं में से आशका गोराडिया ने बताया है कि अब वह बिजनेस पर ध्यान देंगी. सीरियल कुसुम से फेमस हुईं आशका गोराडिया को नच बलिए और बिग बॉस जैसे रियलिटी शोज में देखा जा चुका है. हालांकि अब आशका ने अपने नए इंटरव्यू में कहा है कि बिजनेस हमेशा से उनके खून में रहा है और एक्टिंग उनके जीवन में इत्तेफाक से आई थी.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












