TKSS Lohri Special: जसपिंदर नरूला से बोले Kapil Sharma, 'पहला पंजाबी जो कनाडा से वापस आया'
AajTak
इस समय पूरे उत्तर भारत में लोहड़ी के त्यौहार की धूम है. खास कर पंजाबियों के लिये ये फेस्टिवल काफी मायने रखता है. इसलिए लोहड़ी के मौके पर कपिल शर्मा ने दिव्या दत्ता, जसपिंदर नरूला और जसबीर जस्सी को बुला कर शो की रौनक बढ़ा दी.
इस वीकेंड कपिल शर्मा शो पर होगा खूब धमाल. जब कपिल के साथ मस्ती करते नजर आयेंगे पंजाबी कलाकार. लोहड़ी के मौके पर दिव्या दत्ता, जसपिंदर नरूला और जसबीर जस्सी कपिल के मेहमान बन कर आने वाले हैं. शो का प्रोमो सामने आ चुका है. वीडियो में कपिल के साथ-साथ सारे स्टार्स एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते दिख रहे हैं.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











