
The Kapil Sharma Show पर दिखेगा भोजपुरी स्टार्स का जलवा, एंटरटेनमेंट के नाम पर होगा धमाल
AajTak
इस हफ्ते द कपिल शर्मा शो पर भोजपुरी स्टार्स निरहुआ,आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी और रवि किशन कपिल के मेहमान होंगे. सभी स्टार्स भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने कलाकार हैं, जिनकी काफी बड़ी तादाद में फैन फॉलोइंग है. निरहुआ ने इंस्टाग्राम पर शो के मंच से कुछ फोटोज शेयर की हैं.
इस बार 'द कपिल शर्मा शो' पर भोजपुरी स्टार्स दस्तक देने वाले हैं. मतलब एंटरटेनमेंट के नाम पर खूब धमाल होने वाला है. अभी शो का प्रोमो तो सामने नहीं आया है. पर हां कुछ तस्वीरें जरूर सामने आईं हैं. इन तस्वीरों को देख कर साफ पता चल रहा है कि भोजपुरी स्टार्स ने मिल कर कपिल के शो पर खूब मस्ती-मजाक किया है. चलिये आप भी तस्वीरों में कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड की झलक देखिये.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












