
The Big Picture: Ranveer Singh के शो में इमोशनल हुए Shatrughan Sinha, बेटी सोनाक्षी ने संभाला
AajTak
वीडियो की शुरुआत होती है शत्रुघ्न सिन्हा के स्टेज पर एंट्री मारने से. वह बेटी सोनाक्षी सिन्हा के साथ डांस करते हुए एंट्री लेते हैं. इसके साथ ही जैसे ही शत्रुघ्न सिन्हा स्टेज पर आते हैं, रणवीर सिंह उनके पैर छूते हैं.
टीवी का पॉपुलर गेम शो 'द बिग पिक्चर' दर्शकों का मनोरंजन करता नजर आ रहा है, लेकिन इस वीकेंड शो का फिनाले एपिसोड प्रसारित होने वाला है. इस शो में करण जौहर और काजोल के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा भी नजर आएंगे. कलर्स चैनल ने शो का नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा के बीच के कई मजेदार और इमोशनल मोमेंट्स देखने को मिल रहे हैं.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












