
'Sunny Leone के मधुबन में राधिका' गाने पर हंगामा, एक्ट्रेस ने रिलीज किया मछली सॉन्ग
AajTak
सनी लियोनी के नए गाने 'मछली' में वह किसी राजा को लुभाती नजर आ रही हैं. इसके लिरिक्स काफी अटपटे हैं. लेकिन सनी का अंदाज आपके दिमाग में छप जाने वाला है. 'मछली' गाने को सिंगर पावनी पांडे और शाहिद माल्या ने गाया है. इसको लिखा राही ने है और इसके म्यूजिक डायरेक्टर करण लखन और ओये कुणाल हैं. वीडियो पर कमेंट्स को देखा जाए तो दर्शकों को गाना काफी पसंद आ रहा है.
एक्ट्रेस सनी लियोनी इन दिनों अपने गानों ने हलचल मचाने में लगी हुई हैं. सनी लियोनी के नए गाने 'मधुबन' के रिलीज होने के बाद उनका एक और गाना आ गया है. इस गाने का नाम 'मछली' है. गाने में आपको सनी लियोनी का वही सेक्सी अंदाज और अदाएं देखने को मिलने वाली हैं. इस गाने को Glam Angel Media Entertainment ने प्रोड्यूस किया है.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












