
Strange Love: Kerala के एक शख्स ने 10 साल तक प्रेमिका को घर में बंद रखा, फिर कर ली शादी
Zee News
केरल की एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. वजह है प्रेमी का अपनी प्रेमिका को 10 सालों तक घर के कमरे में बंद रखना और फिर शादी करना. महिला आयोग का कहना था कि शख्स ने अपनी प्रेमिका को सालों तक कमरे में कैद रखा. इस शादी में लड़की के परिवार वाले शामिल नहीं हुए.
पलक्कड़: केरल (Kerala) से एक बेहद अजीब मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने पहले अपनी प्रेमिका को 10 साल तक एक कमरे में छिपा कर रखा, फिर उससे शादी कर ली. एक स्थानीय सब रजिस्ट्रार कार्यालय में दोनों ने विशेष विवाह अधिनियम के तहत हाल ही में शादी कर ली. शादी के दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते हुए, सूती सलवार पहने प्रेमिका साजिता खुश दिख रही थी और प्रेमी रहमान ने पारंपरिक 'मुंडू' (धोती) तथा शर्ट पहनी हुई थी.
शादी के बाद दंपति ने बाद में मिठाइयां बांटी और अपना समर्थन करने वालों को धन्यवाद दिया. इस मौके पर रहमान ने कहा, 'हम खुशहाल और शांतिपूर्वक जीवन जीने की कामना करते हैं.' साजिता के माता-पिता समारोह में शामिल हुए. वहीं, दोनों की शादी का विरोध करने वाले रहमान के रिश्तेदार भी इससे दूर रहे.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










