
Sidhu Moose Wala Funeral Live Updates: परिवार को सौंपा गया सिद्धू मूसेवाला का पार्थिव शरीर, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार
AajTak
सिद्धू मूसेवाला पर 29 मई को दिनदहाड़े गोलीबारी हुई. इस फायरिंग में सिद्धू मूसेवाला की मौत हो गई. सिद्धू मूसेवाला की बर्बर हत्या से उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है. सिद्धू मूसेवाला की मां का अपने बेटे को खोने के बाद से बुरा हाल है. मंगलवार को सिद्धू मूसेवाला को अंतिम विदाई दी जाएगी.
Sidhu Moose Wala Funeral: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत 2022 की सबसे शॉकिंग खबर है. 29 मई वो काला दिन साबित हुआ जिस दिन पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री ने एक होनहार टैलेंट को खोया... एक मां ने अपने 28 साल के नौजवान बेटे को अलविदा कहा. सिद्धू मूसेवाला की मौत ने उनके करीबियों और फैंस को तगड़ा झटका दिया है. आज यानी 31 मई को सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार किया जाएगा.
सिद्धू मूसेवाला के सोशल मीडिया पेज पर इसकी जानकारी दी गई है. सिंगर का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मूसा में दोपहर 12 बजे होगा. सिद्धू मूसेवाला को हमेशा के लिए अंतिम विदाई दी जाएगी. ये पल उनके चाहने वालों के लिए बड़ा सेटबैक है. इस मोमेंट से गुजरना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाला है. सिद्धू मूसेवाला के अंतिम दर्शन के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. पढ़ें LIVE UPDATES:
परिवार को सौंपा गया सिंगर का पार्थिव शव
सिद्धू मूसेवाला का पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. सिंगर के शव को पोस्टमार्टम के लिए मनसा सिविल हॉस्पिटल में रखा गया था. 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की बर्बर हत्या की गई थी.
सिद्धू मूसेवाला के घर के बाहर लोगों का जमावड़ा
सिद्धू मूसेवाला के पैतृक गांव मूसा से उनके घर के बाहर की तस्वीरें सामने आई हैं. घर के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा है. सभी अपने चहेते सिंगर के अंतिम दर्शन करने के इंतजार में हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












