
Sidharth Shukla की मौत के बाद कैसे खुद को संभाला, कितनी बदल गई सोच? पहली बार खुलकर बोलीं Shehnaaz Gill
AajTak
चार जनवरी को शहनाज ने ब्रह्माकुमारी बीके शिवानी संग बातचीत का वीडियो शेयर किया. बीके शिवानी दिवंगत एक्टर और शहनाज के सबसे अच्छे दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला की गुरु मां हैं. शहनाज और बीके शिवानी के इस बातचीत का वीडियो, शहनाज के फैंस के लिए नए साल के तोहफे जैसा है. इस वीडियो में शहनाज के बदले ख्यालात नजर आ रहे हैं.
मशहूर टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद बिग बॉस 13 फेम एक्ट्रेस-सिंगर शहनाज गिल ने पहली बार इस बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि कैसे वे सिद्धार्थ को खोने के सदमे से बाहर निकलीं और अब वे क्या सोचती हैं. शहनाज का ब्रह्माकुमारी बीके शिवानी के साथ बातचीत का वीडियो देख मालूम पड़ता है कि एक्ट्रेस ने आध्यामिकता का रास्ता चुन लिया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












