
Sidharth Shukla की मौत के बाद कैसा है Shehnaaz Gill का हाल? एक्ट्रेस के पिता ने बयां किया दर्द
AajTak
सिद्धार्थ और शहनाज ने बिग बॉस से निकलकर साथ में कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया था. दोनों के ये सभी गाने हिट रहे थे. उनकी ऑनस्क्रीन से लेकर ऑफस्क्रीन, दोनों केमिस्ट्री दमदार रही.
Sidharth Shukla की मौत से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है. इस सच को कोई भी सच नहीं मानना चाहता है. सिद्धार्थ की करीबी दोस्त Shehnaaz Gill का ये खबर जानने के बाद बुरा हाल है. शहनाज के पिता संतोख सिंह सुख ने इसकी जानकारी दी है. स्पॉटबॉय से बातचीत में शहनाज के पिता ने बताया कि उनकी अपनी बेटी से बात हुई है. उन्होंने कहा- मेरी शहनाज से बात हुई. वो ठीक नहीं है. मेरा बेटा शाहबाज मुंबई के लिए निकला है ताकि वो शहनाज के साथ रह रहे. मैं बाद में मुंबई जाऊंगा.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












