
Shah Rukh Khan Birthday: शाहरुख कैसे मनाएंगे 57वां जन्मदिन? ये है किंग खान का बर्थडे प्लान!
AajTak
फैंस अपनी दुआओं और स्पेशल विशेज के साथ शाहरुख के बर्थडे को यादगार बना रहे हैं. लेकिन हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर शाहरुख का उनके बर्थडे के लिए क्या प्लान है? आइए बताते हैं आज शाहरुख दिनभर अपना दिन कैसे गुजारेंगे.
Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. शाहरुख खान का बर्थडे उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है. शाहरुख को बर्थडे विश करने के लिए उनके फैंस आधी रात को मन्नत के बाहर जमा हुए और किंग खान पर अपना प्यार लुटाया. शाहरुख ने भी अपने फैंस को ग्रीट किया.
क्या है शाहरुख खान का बर्थडे प्लान?
फैंस अपनी दुआओं और स्पेशल विशेज के साथ शाहरुख के बर्थडे को यादगार बना रहे हैं. लेकिन हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर शाहरुख का उनके बर्थडे के लिए क्या प्लान है? चलिए बता ही देते हैं शाहरुख खान अपना 57वां बर्थडे कैसे मनाने वाले हैं. किंग खान के करीबी सूत्रों ने पिंकविला को शाहरुख के बर्थडे प्लान्स के बारे में जानकारी दी है. शाहरुख इस बार अपने बर्थडे को धूमधाम से सेलिब्रेट नहीं करेंगे. शाहरुख बहुत ही सिंपल तरीके से अपना जन्मदिन मनाएंगे.
सूत्रों ने बताया- एक चीज इस बार भी हमेशा की तरह रहेगी कि अपने बर्थडे पर शाहरुख अपने फैंस से मिलेंगे उन्हें ग्रीट करेंगे. शाहरुख ताज होटल में फैंस और मीडिया से मुलाकात करेंगे और उनके साथ मिलकर अपना केक भी काटेंगे. शाहरुख अपने सभी फैंस का शुक्रिया भी अदा करेंगे, जो मुश्किल समय में हमेशा उनके साथ खड़े रहे हैं.
मन्नत के बाहर जमा हुए शाहरुख के फैंस शाहरुख खान अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं. शाहरुख के हर बर्थडे पर मन्नत के बाहर हजारों की तदाद में फैंस शाहरुख को बधाई देने के लिए जमा हो जाते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. शाहरुख के बर्थडे के मौके पर फैंस आधी रात को मन्नत के बाहर इकट्ठा हुए. शाहरुख ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया. उन्होंने अपनी बालकनी में आकर फैंस का उनके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा किया. इस दौरान शाहरुख के साथ उनके छोटे बेटे अबराम भी दिखाई दिए. शाहरुख ने अपने सिग्नेचर स्टाइल में पोज देते हुए फैंस को ग्रीट किया. शाहरुख के बर्थडे पर हम यही कहेंगे कि शाहरुख तो बस एक ही हैं उन जैसा ना कोई है और ना कोई होगा.
Happy Birthday Shah Rukh Khan!

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










