
Road Safety World Series: सनथ जयसूर्या के कमाल से श्रीलंका लीजेंड्स की दमदार जीत, महज 78 रनों पर सिमटा इंग्लैंड
AajTak
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में श्रीलंका लीजेंड्स ने इंग्लैंड लीजेंड्स को सात विकेट से हरा दिया. श्रीलंकाई टीम की जीत के हीरो सनथ जयसूर्या रहे जिन्होंने महज तीन रन देकर चार विकेट हासिल किए. लगातार दो जीत के साथ श्रीलंका की टीम अब प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है. टूर्नामेंट के छठे मुकाबले में इंडिया लीजेंड्स का सामना वेस्टइंडीज लीजेंड्स से होगा.
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में श्रीलंका लीजेंड्स का शानदार प्रदर्शन जारी है. मंगवार (13 सितंबर) को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने इंग्लैंड लीजेंड्स को सात विकेट से मात दी. श्रीलंका लीजेंड्स की जीत के हीरो सनथ जयसूर्या रहे जिन्होंने महज तीन रन देकर चार विकेट हासिल किए. टूर्नामेंट के छठे मुकाबले में बुधवार (14 सितंबर) को इंडिया लीजेंड्स का सामना वेस्टइंडीज लीजेंड्स से होगा.
श्रीलंका को मिला था 79 रनों का टारगेट
79 रनों के छोटे टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत खराब रही थी और उसने 24 रनों के स्कोर पर तिलकरत्ने दिलशान (15 रन) का विकेट गंवा दिया था. इसके बाद दूसरे ओपनर दिलशान मुनावीरा और उपुल थरंगा ने 39 रनों साझेदारी कर श्रीलंका को जीत के करीब ला दिया. मुनावीरा ने 24 और उपुल थरंगा ने 23 रनों की पारी खेली.
इससे पहले टॉस हाकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड लीजेंड्स की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी. पहले छह ओवर में उसने फिल मस्टर्ड का विकेट खोकर महज 25 रन बनाए थे. पावरप्ले के खत्म होने के बाद इंग्लिश बल्लेबाज एक-एक करके श्रीलंकाई गेंदबाजों के जाल में फंसते गए और पूरी पारी 19 ओवर में महज 78 रन पर सिमट गई.
कप्तान इयान बेल 15 रनों के साथ बेस्ट स्कोरर रहे. बेल के अलावा फिल मस्टर्ड (14), क्रिस शोफील्ड (10) और स्टीफन पेरी (10) ही दोहरे अंको में प्रवेश कर पाए. श्रीलंका लीजेंड्स के लिए सनथ जयसूर्या ने चार ओवरों के स्पेल में तीन रन देकर चार विकेट लिए. वहीं चतुरंगा डिसिल्वा और नुवान कुलासेकरा ने दो-दो सफलताएं प्राप्त कीं.
प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंचा श्रीलंका

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









