
Pushpa स्टार Allu Arjun ने Rajinikanth को पछाड़ा, ट्विटर पर थलाइवा से ज्यादा फॉलोअर्स
AajTak
अल्लू अर्जुन ट्विटर पर किसी को फॉलो नहीं करते. अरे हैरान मत होइए, ये सच है. पावर स्टार अल्लू अर्जुन ट्विटर पर सेलेब्स, फैमिली मेंबर्स किसी को फॉलो नहीं करते हैं. जबकि उन्हें फॉलो करने वालों में बड़े बड़े स्टार्स शामिल हैं. है नाम कमाल की बात. अपने चहेते स्टार के इस माइलस्टोन को देख उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं होगा.
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के करियर में फिल्म पुष्पा ने चार चांद लगा दिए हैं. पुष्पा की वजह से अल्लू अर्जुन पैन इंडिया स्टार बने हैं. एक्टर की फैन फॉलोइंग में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है. ट्विटर पर एक्टर के फॉलोअर्स की तादाद बढ़कर 6.5 मिलियन हो गई है. उन्होंने साउथ के सुपरस्टार्स रजनीकांत और चिरंजीवी को पछाड़ दिया है. Thank You for all the love . Humbled . Gratitude forever 🖤 pic.twitter.com/a9pP6oLxPH

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












