
Punjab Police का ‘चोर’ Head Constable सस्पेंड, सोशल मीडिया पर Viral हो रहा है अंडे पर हाथ साफ करने का Video
Zee News
पंजाब पुलिस ने घटना का वीडियो भी ट्वीट के साथ अपलोड किया है. वीडियो में आरोपी हेड कांस्टेबल प्रीतपाल सिंह को अंडे चुराकर अपनी जेब में डालते साफ देखा जा सकता है. चोरी के बाद वह मौके से ऐसे चले जाते हैं, जैसे उन्होंने कुछ किया ही न हो. हालांकि, ठेले का मालिक शायद उनकी हरकत को समझ जाता है.
चंडीगढ़: पुलिस (Police) पर डराने-धमकाने और उगाही करने जैसे तमाम आरोप लगते रहते हैं, अब पंजाब (Punjab) से आए एक वीडियो ने ऐसे आरोपों को गलत करार देने वाली पुलिस को कटघरे में खड़ा कर दिया है. सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे इस वीडियो में पुलिसकर्मी को अंडा चुराते दिखाया गया है. हालांकि, घटना सामने आने के बाद आरोपी को सस्पेंड कर दिया गया है. लेकिन पुलिस की वर्दी पर ‘चोरी’ का जो दाग लगा है, वो इतनी जल्दी धुलने वाला नहीं है. A video went viral wherein HC Pritpal Singh from is caught by a camera for stealing eggs from a cart while the rehdi-owner is away and putting them in his uniform pants. सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल वीडियो (Viral Video) में पंजाब पुलिस का एक हेड कांस्टेबल सड़क के किनारे खड़े ठेले से अंडा चुराते नजर आ रहा है. आरोपी की पहचान प्रीतपाल सिंह (Pritpal Singh) के तौर पर हुई है, जो पंजाब के फतेहगढ़ साहिब पुलिस स्टेशन में तैनात है. मामला सामने आने के बाद प्रीतपाल को सस्पेंड कर दिया गया है, साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं. He is suspended & Departmental Enquiry is opened against him.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










