
Priyanka Chopra ने पति Nick Jonas को किया रोस्ट, बोलीं 'उम्र में 10 साल का फासला इसलिए...'
AajTak
प्रियंका ने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वे कहती हैं- 'आज मैं यहां आकर बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं, जहां मैं अपने पति निक जोनस को रोस्ट करूंगी और उनके भाईयों को भी जिनका नाम मैं कभी याद नहीं कर पाउंगी. मैं भारत से हूं जहां संस्कृति, संगीत और मनोरंजन का भंडार है इसलिए जोनस ब्रदर्स वहां अपनी पकड़ नहीं बना पाए.'
प्रियंका चोपड़ा आर उनके पति निक जोनस के तलाक की अफवाहों ने फैंस को हैरान कर दिया था. खैर, प्रियंका की मां का बयान और एक्ट्रेस के रोमांटिक कमेंट ने उनकी तलाक की खबरों पर फुल स्टॉप लगा दिया है. इन अफवाहों के बाद अब जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट में प्रियंका ने अपने पति को खूब रोस्ट किया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












