
Petrol, Diesel Prices Today: लगातार 7वें दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आज क्या है दाम
NDTV India
Petrol Diesel Prices Today: दिल्ली में पेट्रोल 88.99 रुपये प्रति लीटर हो गया जबकि डीजल 79.35 रुपये लीटर पर पहुंच गया है. ईंधन की कीमतों में लगातार सातवें दिन वृद्धि दर्ज की गई है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 95.46 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.34 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल लगातार जारी है. ईंधन की कीमतों में लगातार सातवें दिन वृद्धि दर्ज की गई है. कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम सोमवार को फिर बढ़ गए. पेट्रोल में 26 पैसे जबकि डीजल में 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मुताबिक, इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 88.99 रुपये प्रति लीटर हो गया जबकि डीजल 79.35 रुपये लीटर पर पहुंच गया है.












