
NHAI Guideline: टोल प्लाजा पर 10 सेकेंड से ज्यादा टाइम लगा तो नहीं लगेगा सर्विस चार्ज
Zee News
देशभर में टोल प्लाजा पर गाड़ियों के लिए इंतजार का वक्त कम करने को लेकर टोल प्लाजों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई
नई दिल्लीः मुल्क भर के टोल प्लाजा पर ट्रैफिक को आसान बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं. टोल नाकों पर गाड़ियों के लिए इंतजार का समय कम करने को लेकर अथॉरिटी ने कहा है कि किसी भी गाड़ी को 10 सेकेंड से ज्यादा समय टोल नाकों पर नहीं लगनी चाहिए. हाईवे पर ट्रैफिक के पीक ऑवर में भी इस वक्फे का ख्याल रखा जाना चाहिए. नई गाइडलाइंस में यह भी शर्त है कि अगर गाड़ियों की कतार 100 मीटर से ज्यादा हो जाती है, तो आगे की गाड़ियों से बिना टोल लिए उन्हें जाने देना होगा, तब तक, जबतक कतार 100 मीटर के अंदर नहीं आ जाती है. एनएचआईए ने कहा है कि मुल्क में इलेक्ट्रॉनिक तरीके से बढ़ते टोल कलेक्शन को ध्यान में रखते हुए अगले दस सालों टोल प्लाजों के साइज और तामीर पर जोर दिया जाएगा ताकि टोल कलेक्शन निजाम को और बेहतर बनाया जा सके. एनएचआईए ने कहा कि कोविड-19 के कारण सामाजिक दूरी एक नया नियम बन गया है. फास्टैग के बढ़ते इस्तेमाल से इसका पालन भी आसानी से किया जा रहा है जिससे टोल संचालक और वाहन यात्री के बीच भी दूरी बनी रहेगी। . टोल प्लाजों की जवाबदेही में होगा इजाफा एनएचआईए ने कहा कि सभी टोल नाकों पर 100 मीटर की दूरी का पता लगाने के लिए पीले रंग से एक लकीर बनाई जायेगी. यह कदम टोल प्लाजा ऑपरेटरों में जवाबदेही की तय करने के लिए है. एनएचआईए के मुताबिक उसने फरवरी 2021 के दरमियान 100 फीसदी कैशलेस टोलिंग को अंजाम दिया है. एनएचएआई के टोल नाकों पर फास्टैग की की सुविधा 96 फीसदी और इनमें कईयों में तो 99 फीसदी तक पहुंच गई है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










