
Naagin 6 Promo: 'सर्वश्रेष्ठ नागिन' बनकर Tejasswi Prakash आ रही हैं दुनिया को बचाने, यूजर बोले- कोई और नहीं मिली क्या?
AajTak
कलर्स ने नागिन 6 का नया प्रोमो शेयर कर दिया है. प्रोमो में तेजस्वी प्रकाश खुद को एक सर्वश्रेष्ठ नागिन के तौर पर इंट्रोड्यूस कर रही हैं. प्रोमो में बताया गया है- आ रही है वो एक ऐसी साजिश से बचाने, जो पूरी दुनिया में महामारी फैला देगी. बदल रही है दुनिया, बदल चुकी है नागिन.
दिल थाम लीजिए! इस बार नागिन नहीं, बल्कि सर्वश्रेष्ठ नागिन आ रही हैं दुनिया को एक बड़े खतरे से बचाने के लिए. अब आप सोच रहे होंगे कि नागिन की जगह सर्वश्रेष्ठ नागिन क्यों? भई जब एकता कपूर शो में हर चीज ग्रैंड लेवल पर पेश करने वाली हैं, तो नागिन भी तो पहले से ज्यादा ताकतवर और अधिक शक्तिशाली होगी. एकता कपूर की नई नागिन के पास कुछ ऐसी शक्तियां होंगी, जिससे वो दुनिया को एक बड़े खतरे से सुरक्षित करती हुई आप सभी को नजर आएंगी.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












