
MP: 2 पेड़ काटने पर 1.04 करोड़ का आर्थिक दंड, ऐसे तय की गई जुर्माने की रकम
AajTak
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बम्होरी में दो पेड़ काटने पर एक आरोपी पर एक करोड़ चार लाख का जुर्माना लगाया गया है. एक पेड़ की उम्र 50 साल मानकर उसकी उपयोगिता के आधार तय करके जुर्माना की राशि तय की गई है.
कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से पूरा देश बेहाल है. अभी कई लोग पेड़ों की अहमियत समझे बिना अंधाधुंध पेड़ों की कटाई करते हैं. ऐसे में पेड़ों के महत्व को समझाने के लिए वन विभाग ने सख्त तरीका अपनाया है. दरअसल, मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बम्होरी में दो पेड़ काटने पर एक आरोपी पर एक करोड़ चार लाख का जुर्माना लगाया गया है. एक पेड़ की उम्र 50 साल मानकर उसकी उपयोगिता के आधार तय करके जुर्माना की राशि तय की गई है. (प्रतीकात्मक फोटो) विश्व भर में कोरोना महामारी के वायरस से संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन के सपोर्ट पर जिंदा रखना पड़ रहा है. वर्तमान समय में कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी हो गई है और ऑक्सीजन सिलेंडर भी नहीं मिलने पर लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है. इन्हीं परिस्थियों को ध्यान में रखकर बम्होरी वन विभाग ने दो सागौन के पेड़ काटकर वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वाले छोटे लाल जुर्माना लगाया है. वन विभाग ने आरोपी छोटे लाल को एक करोड़ 21 लाख 7 हजार 700 रुपये का जुर्माना लगाकर कोर्ट में चालान पेश किया है, ताकि लोग पेड़ों का महत्व को समझ सकें. वन विभाग के अधिकारियों ने यह जुर्माना एक पेड़ की उम्र 50 साल मान कर तय किया है. (प्रतीकात्मक फोटो) बम्हौरी वन परिक्षेत्र अधिकारी महेंद्र कुमार पलेचा ने बताया कि एक पेड़ की औसत उम्र 50 साल मानी जाती है. इस तरह एक पेड़ इन 50 सालों में हमें 52 लाख 400 रुपये की सुविधा प्रदान कर सकता है. उन्होंने बताया कि डारेक्ट जनरल इंडियन कौंसिल ऑफ फारेस्ट ट्री रिसर्च एंड एजूकेशन के अध्ययन के अनुसार एक पेड़ की उम्र 50 साल होती है.(प्रतीकात्मक फोटो)
मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







