
MeToo से जुड़े हॉलीवुड प्रोड्यूसर Harvey Weinstein के खिलाफ डांसर का आरोप, होटल में ले जाकर किया था शोषण
AajTak
हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वी विंस्टीन का यौन शोषण मामला लॉस एंजलिस के कोर्ट में चल रहा है. गुरुवार को प्रोड्यूसर संग काम कर चुकी डांसर एशली एम ने कोर्ट में खुलासा किया. डांसर ने बताया कि 2003 में विंस्टीन ने एक होटल के कमरे में उनका शोषण किया था. ये वाक्या इतना डरावना था कि वह इससे उबर नहीं पाई हैं.
हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वी विंस्टीन का नाम MeToo मूवमेंट की शुरुआत में उभरने वाले पहले नामों में से थे. हॉलीवुड की ढेरों एक्ट्रेसेज संग अन्य महिलाओं ने विंस्टीन पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे. अमेरिका के लॉस एंजलिस के कोर्ट में हार्वी विंस्टीन का यौन शोषण से जुड़ा मामला चल रहा है. इस मामले के ट्रायल में एशली एम नाम की महिला ने अपने साथ हुए शोषण की दिल दहला देने वाली घटना सुनाई.
डांसर ने सुनाई दर्दभरी कहानी
साल 2004 में आई फिल्म डर्टी डांसिंग: हवाना नाइट्स में डांसर एशली ने बतौर बॉडी डबल काम किया था. इस फिल्म के प्रोड्यूसर हार्वी विंस्टीन थे. गुरुवार को डांसर ने कोर्ट में दावा किया कि 2003 में विंस्टीन ने पोर्टो रीको के एक होटल में उनका शोषण किया था. साथ ही उनसे न्यूड मसाज की मांग भी की थी.
कोर्ट में गवाही देते हुए डांसर ने कहा कि जब उनके साथ ये सब हुआ तब वह 22 साल की थीं. इस दौरान प्रोड्यूसर के असिस्टेंट कमरे के बाहर उनका इंतजार कर रहे थे. उन्होंने इस बात का खुलासा भी किया कि 2003 में प्रोड्यूसर ने उन्हें पोर्टो रीको में शूटिंग कर रहे डांसर्स में से चुना था. इसी के साथ उन्होंने एशली ने 'नेकेड मसाज' देने की मांग की थी.
डांसर ने रोते हुए कहा कि इस भयावह घटना ने उनके ऊपर गहरी छाप छोड़ी है. एशली ने बताया कि वह फिल्म के लिए दूसरे डांसर्स के साथ बॉलरूम डांस सीन शूट करने वाली थीं, जब हार्वी विंस्टीन उन्हें बाहर लेकर गए. विंस्टीन ने डांसर से कहा कि उन्होंने हॉलीवुड एक्ट्रेस ग्वेनेथ पाल्ट्रो के साथ भी नेकेड मसाज किया हुआ है. अगर एशली उनके साथ ऐसा करती हैं तो ये उनके करियर के लिए अच्छा होगा.
होटल के कमरे में किया शोषण

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












