
Lata Mangeshkar Tribut: सुनाया अपनी शादी का किस्सा, देखें शक्ति कपूर ने लता मंगेशकर को कैसे याद किया
AajTak
बॉलीवुड के मशहूर विलेन शक्ति कपूर ने लता मंगेशकर के परिवार में ही शादी की है. वो मंगेशकर परिवार का ही हिस्सा हैं. उन्होंने भागकर शादी की थी लेकिन जब उनके पिताजी को पता चला कि वो लता जी की कजिन लगती हैं तो उन्होंने शक्ति कपूर की वाइफ को तुरंत अपना लिया. ये किस्सा शक्ति कपूर ने आजतक के खास इवेंट "श्रद्धांजलि: तुम मुझे भुला ना पाओगे" में सुनाया. लता मंगेशकर को गए एक हफ्ता हो गया है. ये एक अपूर्णीय क्षति है जो कभी भरा नहीं जा सकता. सभी उन्हें अपनी-अपनी तरह से श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इसी तरह शक्ति कपूर ने इस खास कार्यक्रम में दीदी से जुड़े कई किस्से सुनाये. देखें पूरा वीडियो.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










