
Lata Mangeshkar Health Update: सिंगर की हेल्थ पर बोले डॉक्टर- 'लता जी ऑब्जर्वेशन में हैं'
AajTak
डॉक्टर्स की निगरानी में लता मंगेशकर का इलाज चल रहा है और पिछले कुछ दिनों से उनकी सेहत में सुधार देखने को भी मिल रहा था. अब लता जी की हेल्थ को लेकर हॉस्पिटल से लेटेस्ट रिपोर्ट आ गई है. लता जी के बारे में डॉक्टर्स ज्यादा कुछ कहने से बचते नजर आ रहे हैं.
देश की शान लता मंगेशकर पिछले कुछ समय से बीमार चल रही हैं. कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था. उन्हें एडमिट हुए दो हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है और वे अभी भी ICU में हैं. डॉक्टर्स की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है और पिछले कुछ दिनों से उनकी सेहत में सुधार देखने को भी मिल रहा था. अब लता जी की हेल्थ को लेकर हॉस्पिटल से लेटेस्ट रिपोर्ट आ गई है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












