
KL Rahul-Athiya Shetty की बजने वाली है शहनाई, होगी साउथ इंडियन शादी!
AajTak
अथिया और केएल राहुल की शादी भी बिग फैट बॉलीवुड वेडिंग होने वाली है. सुनील शेट्टी और माणा शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी बॉयफ्रेंड केएल राहुल संग साल 2022 की सर्दियों तक शादी रचा लेंगी.
क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के रिलेशनशिप के चर्चे खूब होते नजर आते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों इसी साल दिसंबर तक शादी रचा सकते हैं. दोनों ही पिछले तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बाद अब केएल राहुल और अथिया शेट्टी का नंबर है.
ऐसी हो रही चर्चा! अथिया और केएल राहुल की शादी भी बिग फैट बॉलीवुड वेडिंग होने वाली है. सुनील शेट्टी और माणा शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी बॉयफ्रेंड केएल राहुल संग साल 2022 की सर्दियों तक शादी रचा लेंगी. पिंकविला की रिपोर्ट से यह बात सामने आई है.
KL Rahul and Athiya Shetty: केएल राहुल के शतक पर सुनील शेट्टी का रिएक्शन वायरल, फैन्स ने इस तरह लिए मजे
शेट्टी परिवार के करीबी सूत्र के हवाले से पिंकविला ने बताया है कि शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. कपल के पेरेंट्स केएल राहुल और अथिया शेट्टी को बहुत प्यार करते हैं. अगर सबकुछ ठीक रहता है तो दोनों ही इस साल 2022 के अंत तक पति-पत्नी के रिश्ते में बंध जाएंगे. बता दें कि सुनील शेट्टी एक मंग्लोरियन Tulu परिवार में जन्मे हैं. यह साउथ इंडियन हैं. केएल राहुल भी मैंगलुरु से तालुल्क रखते हैं. कहा जा रहा है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल की साउथ इंडियन वेडिंग सेरेमनी होगी.
'तुम्हारे साथ कहीं भी...' KL Rahul के बर्थडे पर गर्लफ्रेंड Athiya Shetty ने शेयर की अनसीन फोटोज
पोर्टल ने जब सुनील शेट्टी को कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की तो वह इस सवाल पर चुप रहे. अथिया और केएल राहुल हमेशा से ही अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी वोकल रहे हैं. अब यह सीक्रेट नहीं रह गया है, क्योंकि दोनों ही अपने इंस्टाग्राम पर मशी फोटोज शेयर करते नजर आते हैं. फैन्स को भी दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लगती है. दोनों एक आई वियर का ब्रांड एंडॉर्स करते हैं. एक्ट्रेस के भाई अहान शेट्टी और पिता सुनील शेट्टी भी केएल राहुल संग अच्छी बॉन्डिंग रखते हैं.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










