
KBC 13: 25 लाख के सवाल पर कंटेस्टेंट नेहा ने शो किया क्विट, ये था सही जवाब
AajTak
बता दें कि डॉ नेहा पेशे से जानवरों की ऑफिसर हैं. डॉ. नेहा ने 25 लाख के सवाल पर गेम शो को क्विट करना उचित समझा. इनके पास एक भी लाइफलाइन नहीं बची थी, जिसके बाद डॉ नेहा ने खेल को क्विट करने का निर्णय लिया. वह अपने साथ 12 लाख 50 हजार की धनराशि जीतकर लेकर गईं.
टीवी गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति 13' अपने नए सीजन के साथ शुरू हो चुका है. ऐसे में दूसरे दिन डॉ नेहा हॉट सीट पर पहुंचीं. दरअसल, पहले ही दिन बाजी मारकर यह अमिताभ बच्चन के साथ खेल की शुरुआत कर चुकी थीं, लेकिन दो ही सवालों के बाद हूटर बज गया था. मंगलवार को डॉ नेहा के साथ गेम शो की शुरुआत हुई.More Related News

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज', जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचा रही है. अब जिन लोगों ने फिल्म देख ली है, उन्हें हमजा अली (रणवीर) और यलीना (सारा अर्जुन) का महल जैसा घर याद ही होगा. अगर आप सोच रहे हैं कि वो फिल्म का सेट है तो गलत है. जानिए उस महल जैसे घर के बारे में...












