
KBC 13: अमिताभ ने राजकुमार राव की दिवंगत मां के लिए भेजा था वीडियो, हुआ गायब, एक्टर ने बताया
AajTak
राजकुमार ने बताया कि उनकी मां हमेशा मुंबई आकर अपने फेवरेट स्टार अमिताभ बच्चन से मिलना चाहती थीं, जो कभी मुमकिन नहीं हो पाया. उनके गुजर जाने के बाद उनकी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए उन्होंने बिग बी से एक वीडियो बनाने की गुजारिश की जो वे अपनी मां को दिखा सकें.
कौन बनेगा करोड़पति में गेम तो चलता ही है, पर इसी दौरान सेलेब्स और कंटेस्टेंट्स के अनसुने किस्से भी सामने आ जाते हैं. हाल ही में शानदार शुक्रवार एपिसोड में राजकुमार राव और कृति सेनन ने शिरकत की. राजकुमार और कृति संग अमिताभ की मस्ती ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. इसी बीच राजकुमार राव ने अमिताभ बच्चन से जुड़ा एक इमोशनल किस्सा सुनाया.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












