
Karan Singh Grover संग Bipasha Basu पहुंची Vaishno Devi, शेयर की फोटोज
AajTak
बिपाशा बसु (Bipasha Basu) लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं. अभिनेत्री बिपाशा बसु और उनके अभिनेता पति करण सिंह ग्रोवर ने हाल ही में माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई और माथा टेक कर माता का आशीर्वाद लिया. अभिनेत्री बिपाशा बसु ने इस ख़ूबसूरत जर्नी की कुछ तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की हैं. बिपाशा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- जय माता दी, मैजिकल दर्शन. बिपाशा ने अपनी पोस्ट में वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को धन्यवाद भी दिया है. फोटोज में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के साथ उनके दोस्त भी नजर आ रहे हैं। कपल ने वैष्णो देवी मंदिर को बैकग्राउंड में दिखाते हुए फोटोज शेयर की हैं.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












