
Jhund Box Office Collection Day 1: अमिताभ बच्चन की 'झुंड' की धीमी शुरुआत, तारीफ मिली पर दर्शक नहीं
AajTak
अमिताभ बच्चन सदी के सबसे बड़े महानायक हैं. एक्टर के पास हमेशा कई सारे प्रोजेक्ट्स रहते हैं. हाल ही में उनकी फिल्म झुंड रिलीज हुई है. फिल्म ने पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई नहीं की है.
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का कोई मुकाबला नहीं है. एक्टर 79 साल की उम्र में भी काफी फिट हैं और एक्टिंग को लेकर उनका जज्बा अलग ही लेवल का है. कोरोना के मामलों में गिरावट के साथ ही बिग बी की फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी है. अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड रिलीज हो गई है. फिल्म की तारीफ तो बहुत लोगों से सुनने को मिली है मगर फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अभी कुछ खास नहीं रहा है. पहले दिन फिल्म की कमाई ठंडी रही है. #Jhund Fri ₹ 1.50 cr… With glowing word of mouth, the film needs miraculous growth on Day 2 and 3 to cover lost ground. #India biz. pic.twitter.com/fYigJ5RPw4

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












