
India's Got Talent: हवा में नजर आईं Shilpa Shetty, बीएस रेड्डी का जादू देख जजेज बोले- Wow
AajTak
शिल्पा को पता ही नहीं चलता है कि आखिर उनके साथ हो क्या रहा है. किरण खेर, बादशाह और मनोज, तीनों ही जजेज, बीएस रेड्डी का यह जादू देख दंग रह जाते हैं. शिल्पा पूरी तरह हवा में होती हैं.
टीवी के पॉपुलर शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड्स में बीएस रेड्डी का जादू दर्शकों के होश उड़ा रहा है. हाल ही में मेकर्स ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर जजेज के होश उड़ गए हैं. दरअसल, बीएस रेड्डी के जादू में शिल्पा शेट्टी वॉलेंटियर करती हैं. जादूगर रेड्डी, शिल्पा को एक स्टूल पर खड़ा करते हैं. दोनों हाथों में पाइप पोल्स पकड़ाते हैं, जिससे एक्ट्रेस को सपोर्ट मिल सके. देखते ही देखते बीएस रेड्डी, शिल्पा के नीचे से स्टूल हटा देते हैं. यानी एक्ट्रेस हवा में हैं. उनके नीचे कुछ भी नहीं है. इसके बाद वह एक-एक करके पोल्स हटा देते हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












