
Film Wrap: दुल्हन बनीं अनुराग कश्यप की बेटी, 1000 करोड़ कमाने के करीब पहुंची पुष्पा 2
AajTak
डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप की शादी हो चुकी है. 11 दिसंबर को आलिया ने अपने विदेशी बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइर संग सात फेरे लिये. वहीं अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' की कमाई 1000 करोड़ रुपये के नजदीक पहुंच गई है. बॉलीवुड, टेलीविजन और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें पढ़ें फिल्म रैप में.
डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप की शादी हो चुकी है. 11 दिसंबर को आलिया ने अपने विदेशी बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइर संग सात फेरे लिये. वहीं अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' की कमाई 1000 करोड़ रुपये के नजदीक पहुंच गई है. बॉलीवुड, टेलीविजन और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें पढ़ें फिल्म रैप में.
गुलाबी लहंगा-हाथों में चूड़ा, दुल्हन बनीं अनुराग कश्यप की बेटी, देखें पहली तस्वीर
डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप की शादी सम्पन्न हो चुकी है. 23 साल की आलिया ने अपने विदेशी बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइर संग मुंबई में सात फेरे लिये. आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइर की शादी में उनके परिवार समेत करीबी दोस्त शामिल हुए. डायरेक्टर इम्तियाज अली, एक्टर वेदांग रैना, आलिया की बेस्ट फ्रेंड खुशी कपूर समेत अन्य को यहां देखा गया.
36 के हुए जहीर, सास-ससुर संग मनाया जश्न, सोनाक्षी ने बजाई तालियां, रेखा भी दिखीं
एक्टर और सिन्हा परिवार के दामाद जहीर इकबाल ने 10 दिसंबर को अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. शादी के बाद पति जहीर के बर्थडे को सोनाक्षी ने ग्रैंड अंदाज में सेलिब्रेट किया. सेलिब्रेशन का इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Pushpa 2: 1000 करोड़ कमाने के करीब पहुंची पुष्पा 2, अल्लू अर्जुन ने उड़ाया गर्दा

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











