
Film Wrap: दीपिका-रणवीर के ट्रोल होने पर भड़के करण जौहर, अजय देवगन की एक्ट्रेस ने खरीदा करोड़ों का घर
AajTak
फिल्म रैप में देखे रविवार के दिन क्या खास हुआ. कॉफी विद करण के पहले एपिसोड पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शिरकत की, जिसके बाद दोनों तगड़ी ट्रोलिंग का शिकार हुए. इसके बाद करण ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा कि एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग देखी.
कॉफी विद करण के पहले एपिसोड पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शिरकत की, जिसके बाद दोनों तगड़ी ट्रोलिंग का शिकार हुए. इसके बाद करण ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा कि एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग देखी. इस पर इतना ही कहूंगा कि ये आपको कहीं ले जाती. ना ही इससे आपको कुछ हासिल होगा. वहीं अजय देवगन की एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने करोड़ों का घर खरीदा है. एक्ट्रेस ने गृह प्रवेश पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की.
प्रेग्नेंट है क्या? 4 साल बाद सोनम की रैंप पर वापसी, ट्रोल्स बोले- चलना ही भूल गई
सोनम कपूर ने पूरे 4 साल बाद रैंप वॉक किया है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोगों को एक्ट्रेस का वॉक पसंद नहीं आया और अब उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है. इस दौरान एक्ट्रेस एथनिक लुक में नजर आईं. ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे में सोनम बेहद खूबसूरत लग रही थीं.
मां की परछाई है अक्षय की बेटी, मासूमियत देख फैंस बोले- कितनी क्यूट है...
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना अपने बच्चों के साथ अकसर क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं. हाल ही में उनकी बेटी को देखकर यूजर्स चौंक गए.
The Lady Killer Trailer: प्यार-अवैध संबंध के बीच अनसुलझी मर्डर मिस्ट्री, अर्जुन की फिल्म का ट्रेलर रिलीज अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की मच-अवेटेड फिल्म 'द लेडी किलर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसका ट्रेलर देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे. थ्रिलिंग और सस्पेंस कहानी वाली इस फिल्म में रोमांस का भी भरपूर तड़का दिया गया है. ट्रेलर देख फैंस इसे अर्जुन के करियर की टर्निंग प्वाइंट फिल्म बता रहे हैं. ट्रेलर को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें काफी खून-खराबा, गाली-गलौच और इंटीमेट सीन्स हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












