
FIFA World Cup 2022: 'भारतीय पीढ़ियों से कर अर्जेंटीना को सपोर्ट', मजेदार है सुनील ग्रोवर का पोस्ट
AajTak
सुनील ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने लिखा कि कैसे पीढ़ियों से भारतीय फुटबॉल फैंस अर्जेंटीना को सपोर्ट करते आ रहे हैं. हालांकि उन्होंने जिस चीज का फोटो शेयर किया है वो बेहद फनी है. इसे देखकर फैंस हंसते-हंसते लोटपोट होने लगे हैं. यूजर्स ने सुनील ग्रोवर के पोस्ट को वायरल कर दिया है.
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर किसी भी बात में चुटकी लेने से पीछे नहीं रहते हैं. रविवार शाम को कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मैच हुआ. ये मैच अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच था. दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल खेला, लेकिन जीत अर्जेंटीना को हासिल हुई. ऐसे में दुनियाभर के साथ-साथ अर्जेन्टीना के भारतीय फैंस भी बेहद खुश हैं. इसी बात पर सुनील ग्रोवर ने चुटकी ली है.
सुनील ग्रोवर ने शेयर किया फनी पोस्ट
सुनील ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने लिखा कि कैसे पीढ़ियों से भारतीय फुटबॉल फैंस अर्जेन्टीना को सपोर्ट करते आ रहे हैं. हालांकि उन्होंने जिस चीज का फोटो शेयर किया है वो बेहद फनी है. सुनील ने पुराने जमाने के स्टाइल वाले व्हाइट और ब्लू मेल अन्डरवेयर का फोटो पोस्ट किया है.
आप सभी ने अपने घर में किसी ना किसी मेल मेम्बर को कभी ना कभी ये अन्डरवेयर पहने जरूर देखा होगा. सफेद कपड़े पर नीली धारियों वाला ये अन्डरवेयर अर्जेंटीना टीम की जर्सी से मिलता जुलता है. सुनील ने यही दिखाते हुए फोटो शेयर किया और फैंस हंसते-हंसते लोटपोट होने लगे.
हंसते-हंसते लोटपोट हुए फैंस
एक्टर सुमीत व्यास ने कमेंट किया, 'हाहाहाहा. मेरे परदादा को उनपर भरोसा था.' एक फैन ने लिखा, 'मेरे दादाजी ने तो आजीवन सपोर्ट करा है.' एक और यूजर ने लिखा, 'शक्ति कपूर के बाद डॉक्टर गुलाटी ने ही ये कच्छा फेमस किया है. मिस यू सुनील सर.' कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो सुनील ग्रोवर से कह रहे हैं कि उन्हें अर्जेन्टीना के झंडे का मजाक नहीं बनाना चाहिए.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












